Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सरकार ने आशा सहयोगिनियों का मानदेय 10% बढ़ाया

short by खुशी / on Saturday, 9 March, 2024
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश की आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2024 से लागू हो जाएगी जिसके बाद अब आशा सहयोगिनियों को ₹4,098 के बजाय ₹4,508 दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना' की राशि को भी ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया है।