क्या है साइफर केस जिसमें पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को हुई 10 साल की जेल?
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मार्च-2022 में एक रैली में अमेरिका द्वारा पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को भेजा गया पत्र दिखाया था। इसी गोपनीय दस्तावेज़ को सार्वजनिक करने के मामले (साइफर केस) में उन्हें 10 साल की जेल हुई है। रैली में उन्होंने कहा था कि अमेरिका और तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने उनकी सरकार गिराने की साज़िश रची थी।
read more at Hindustan Times


