आईएनएस विक्रांत ने सफलतापूर्वक पूरा किया चौथा समुद्री परीक्षण, नौसेना ने शेयर की तस्वीरें
भारतीय नौसेना ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत ने अपना चौथा समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक रविवार को पूरा कर लिया। आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना द्वारा संचालित होने वाला चौथा विमानवाहक पोत होगा। गौरतलब है, विमानवाहक पोत विक्रांत में 76% स्वदेशी उपकरण हैं और इसका निर्माण 2009 में शुरू हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


