Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जून में रोज़गार 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, बेरोज़गारी दर बढ़कर हुई 7.8%: सीएमआईई

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 5 July, 2022
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार, जून के महीने में भारत में बेरोज़गारी दर बढ़कर 7.8% हो गई है। दरअसल, रोज़गार में गिरावट ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी के कारण हुई जो मई के 6.62% से बढ़कर जून में 8.03% हो गई। बकौल सीएमआईई, भारत में जून में रोज़गार पिछले 12 महीनों के निचले स्तर पर है।