Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद हुई तबाही के वीडियो आए सामने, अब तक 162 लोगों की हो चुकी है मौत

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 21 November, 2022
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के कारण हुई तबाही के वीडियो सामने आए हैं जिनमें कई टूटे हुए घर, इमारतों का मलबा और घायल लोग दिख रहे हैं। गवर्नर रिदवान कामिल के मुताबिक, भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है और 13,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।
read more at Twitter