गुजरात में शादी से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन, कहा- मतदान करना हमारा कर्तव्य है
गुजरात के सूरत में गुरुवार को अपनी शादी से पहले ऋद्धि शाह नामक दुल्हन मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंची जिसका वीडियो सामने आया है। ऋद्धि ने 'न्यूज़ 24' से बातचीत में कहा, "मतदान करना हमारा कर्तव्य है।" उन्होंने आगे कहा, "पहले ही तय कर लिया था कि पहले वोटिंग करेंगे उसके बाद शादी होगी।"
read more at Twitter


