छत्तीसगढ़ में 3 इनामी नक्सलियों समेत 4 ने किया आत्मसमर्पण, दर्ज हैं हत्या व आगजनी के मामले
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को 3 इनामी नक्सलियों समेत 4 ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले राकेश माड़वी व सोमारू पर ₹5-₹5 लाख और दुला पूनेम पर ₹2 लाख का इनाम घोषित था। बकौल पुलिस, इन नक्सलियों के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला करने व आगजनी समेत कई मामले दर्ज हैं।
read more at abp न्यूज़


