विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वें उप-राज्यपाल के रूप में ली शपथ
विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में राज निवास में एक समारोह में दिल्ली के 22वें उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। सक्सेना को दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अनिल बैजल के 'व्यक्तिगत कारणों' के चलते इस्तीफे के बाद सक्सेना 23-मई को दिल्ली के उप-राज्यपाल नियुक्त हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


