Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा ने की विदेशी छात्रों के परमिट पर 2 वर्ष की सीमा लगाने की घोषणा

short by शिव / on Monday, 22 January, 2024
कनाडा ने बढ़ते आवास संकट के बीच विदेशी छात्रों के परमिट पर 2 वर्ष की सीमा लगाने की घोषणा की है। एक बयान के मुताबिक, इस सीमा के बाद 2024 में करीब 3,60,000 छात्रों को परमिट मिलेगा और यह संख्या 2023 के मुकाबले 35% कम होगी। कनाडा कुछ पोस्ट ग्रैजुएट छात्रों को वर्क परमिट देना भी बंद करेगा।