अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सद्गुरु, कुछ दिन पहले हुई थी ब्रेन सर्जरी
इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी के चलते पिछले कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव को बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. संगीता रेड्डी ने अस्पताल में सद्गुरु से मुलाकात की और बताया कि डॉक्टरों ने उनकी रिकवरी पर संतोष जताया है।
read more at ANI News


