जी20 सम्मेलन से पहले किया गया दिल्ली का मेकओवर, सामने आया वीडियो
9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 सम्मेलन से पहले राष्ट्रीय राजधानी का मेकओवर किया गया है जिसका वीडियो सामने आया है। दिल्ली में फव्वारे, मूर्तियां और पौधे लगाए गए हैं जबकि प्रमुख इमारतों पर पेंटिग बनाई गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली में पहले से मौजूद 1.20 लाख सीसीटीवी कैमरों के अलावा 44 और कैमरे लगाए गए हैं।


