Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को दूसरी बार फ्रांस का राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

short by नदीम अनवर / on Monday, 25 April, 2022
फ्रांस में रविवार को इमैनुएल मैक्रों के लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोमवार को बधाई दी। उन्होंने कहा, "दोबारा फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर मेरे दोस्त इमैनुएल मैक्रों को बधाई। मैं भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की आशा करता हूं।"