रतन टाटा की 92 वर्षीय सौतेली मां साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में हुईं शामिल
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार हादसे में निधन के बाद मंगलवार को मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा की 92-वर्षीय सौतेली मां सिमोन टाटा व्हीलचेयर पर बैठकर अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। हालांकि, टाटा समूह का कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी अंतिम संस्कार में नहीं दिखा।


