मैं सड़क पर ऐक्टिंग कर लूंगा लेकिन किसी से काम मांगने की हिम्मत मुझमें नहीं है: नवाज़ुद्दीन
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने यूट्यूब चैनल 'अनफिल्टर्ड बाय समदिश' पर बताया है, "कल को अगर मेरे पास काम न रहा तो मुझमें किसी से काम मांगने की हिम्मत नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "अभिनय करना ज़रूरी है...मैं सड़क पर या ट्रेन-बस में कर लूंगा।" नवाज़ुद्दीन ने कहा, "मैं घर बेचकर...सारी चीज़ें बेचकर फिल्म बना लूंगा लेकिन किसी से काम नहीं मांगूंगा।"


