जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बना दुनिया का सबसे बड़ा कहा जा रहा इग्लू कैफे
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में एक इग्लू कैफे बनाया गया है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे कहा जा रहा है। इग्लू बनाने वाले सैयद वसीम शाह ने कहा कि इसकी ऊंचाई 37.5 फीट और व्यास 44.5 फीट है। उन्होंने कहा कि गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार सबसे बड़ा 33.8 फीट ऊंचाई वाला इग्लू कैफे स्विट्ज़रलैंड में है।


