राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिज़र्व में 2 शावकों का हुआ जन्म; सीएम गहलोत ने शेयर की तस्वीर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरिस्का टाइगर रिज़र्व (अलवर) में हाल ही में पैदा हुए बाघ के 2 शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "वन में नव जीवन।" गहलोत ने बताया कि अब सरिस्का टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। बकौल गहलोत, पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।
read more at ABP न्यूज़


