'फ्रेंड्स' की ऐक्ट्रेस जेनिफर ऐनिस्टन उंगली में अंगूठी पहने आईं नज़र, लगीं सगाई की अटकलें
अमेरिकी सिटकॉम 'फ्रेंड्स' में रेचल का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस जेनिफर ऐनिस्टन (55) 'एसएजी अवॉर्ड्स' में उंगली में अंगूठी पहने नज़र आईं जिसके बाद उनकी सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐनिस्टन ने सार्वजनिक तौर पर रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है। ऐनिस्टन की पहले ऐक्टर ब्रेड पिट (2000-2005) और जस्टिन थ्रो (2015-2018) से शादी हुई थी।
read more at Hindustan Times


