Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेन्नई हवाईअड्डे पर ट्रॉली बैगों में सोना छिपाकर दुबई से आ रहा शख्स हुआ अरेस्ट

short by सुप्रभा सक्सेना / on Tuesday, 21 February 2023
चेन्नई हवाईअड्डे पर दुबई से आए एक शख्स को ट्रॉली बैगों में करीब ₹40 लाख का 792 ग्राम सोना छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल कस्टम विभाग, चेकिंग करने पर शख्स के बैग से सोने की चार स्ट्रिप बरामद हुईं। इससे पहले चेन्नई हवाईअड्डे पर ₹1 करोड़ से अधिक का सोना ज़ब्त किया गया था।
read more at ANI