द्रविड़ ने दूसरे वनडे के बाद स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बेंगलुरु के लिए अकेले भरी उड़ान
भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे वनडे के बाद शुक्रवार को कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी जबकि टीम के अन्य सदस्य श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए तिरुवनंतपुरम (केरल) रवाना होंगे। द्रविड़ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपने घर लौट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ तीसरे वनडे के दौरान टीम के साथ मौजूद नहीं होंगे।
read more at NewsBytes हिन्दी


