अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए बदली गई मतदान की तारीख, अब 25 मई को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने हाल में हुई बर्फबारी और खराब मौसम की स्थिति के चलते अनंतनाग-राजौरी (जम्मू-कश्मीर) लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख बदलकर 25 मई कर दी है। इस सीट पर 7 मई को मतदान होना निर्धारित था। गौरतलब है, अनंतनाग-राजौरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे 20 उम्मीदवारों के नामांकन समेत अन्य प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।
read more at जनसत्ता


