Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ चुका नेता निकला लग्ज़री कार चोरी करने वाले गैंग का सदस्य

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 30 September, 2024
दिल्ली पुलिस ने लग्ज़री कार चोरी करने वाले एक गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मेरठ की किठौर सीट से 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके मोहम्मद अनस भी है जिन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी आज़ाद समाज पार्टी से यह चुनाव लड़ा था। पुलिस ने आरोपियों से 5 लग्ज़री गाड़ियां बरामद की हैं।