राजस्थान में भाई के लिए वोट मांगने गए विधायक मीणा महिलाओं संग नाचे, वीडियो हुआ वायरल
सवाई माधोपुर (राजस्थान) से बीजेपी विधायक किरोड़ी लाल मीणा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह महिलाओं संग नाचते नज़र आ रहे हैं। वह दौसा विधानसभा उप-चुनाव के बीजेपी प्रत्याशी अपने भाई जगमोहन मीणा के लिए वोट मांगने एक गांव पहुंचे थे जहां महिलाओं ने उनसे डांस करवाया। इस दौरान महिलाओं ने 'किरोड़ी बाबा...चीज़ सोने की' लोकगीत भी गाया।
read more at हिन्दुस्तान


