हरियाणा में नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ: रिपोर्ट्स
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है।
read more at Moneycontrol हिंदी


