SIT करेगी तिरुपति मंदिर के प्रसाद में 'मिलावट' मामले की जांच
तिरुपति (आंध्र प्रदेश) मंदिर के प्रसाद में 'मिलावट' की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। एसआईटी प्रमुख सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि टीम तमिलनाडु स्थित एआर डेयरी की जांच करेगी जिसने कथित तौर पर मिलावटी घी की आपूर्ति की थी। उन्होंने कहा कि तिरुपति ईस्ट पुलिस थाने में इसके खिलाफ दर्ज मामला पहले ही एसआईटी को स्थानांतरित किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


