रैंप वॉक के दौरान पैर मुड़ने पर गिरते-गिरते बचीं रूबीना दिलैक, नंगे पैर पूरा किया वॉक
अभिनेत्री रूबीना दिलैक एक अवॉर्ड फंक्शन में रैंप वॉक के दौरान अचानक पैर मुड़ने पर गिरते-गिरते बचीं जिसका एक वीडियो सामने आया है। वहीं, इसके बाद रूबीना ने खुद को संभाला और बीच रैंप में अपनी हील्स को उतारकर नंगे पैर वॉक पूरा किया। वीडियो में रूबीना दिलैक गुलाबी रंग का स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ और लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं।
read more at ABP न्यूज़


