शख्स ने छत्तीसगढ़ में की ज़िंदा चूज़ा निगलने की कोशिश, गले में फंसने से हुई मौत
सरगुजा (छत्तीसगढ़) में एक 35-वर्षीय शख्स ने ज़िंदा चूज़ा निगलने की कोशिश की और गले में चूज़ा फंसने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया, "मैंने अब तक 15,000 शवों का पोस्टमॉर्टम किया है...लेकिन पहली बार ऐसा मामला सामने आया है।" बकौल रिपोर्ट्स, मृतक निसंतान था और किसी तांत्रिक ने उसे ऐसा करने को कहा था।
read more at इंडिया टीवी


