हाईवे जाम करना, टंकियों पर चढ़ना अपनी मांगें मनवाने का सही तरीका नहीं: सीएम चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदर्शनकारियों से पानी की टंकियों पर चढ़ने और हाईवे जाम करने से बचने को कहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "यह अपनी मांगें मनवाने का सही तरीका नहीं है।" सीएम को बरनाला में शनिवार को कर्मचारी संघों के विरोध का सामना करना पड़ा था।


