पाकिस्तान में मार्च के मुकाबले अप्रैल में 24% बढ़े आतंकवादी हमले: रिपोर्ट
पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पाक में मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकी हमलों की संख्या में 24% की वृद्धि हुई है। बकौल रिपोर्ट, अप्रैल में 34 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 34 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 55-लोगों की मौत हुई। वहीं, मार्च में 26 आतंकवादी हमलों में 115 लोगों की मौत हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


