यूट्यूबर आईशोस्पीड ने जय शाह से की मुलाकात, कहा- विराट कोहली 'GOAT' हैं
अमेरिकी यूट्यूबर आईशोस्पीड ने शनिवार को अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यूट्यूबर शाह संग सेल्फी ले रहे हैं और भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, "विराट कोहली 'GOAT' हैं।" गौरतलब है, भारत-पाकिस्तान का मैच देखने अहमदाबाद आए थे आईशोस्पीड।
read more at लेटेस्टली


