Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने पवन सहरावत, ₹2.6 करोड़ में बिके

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 10 October, 2023
भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान पवन सहरावत प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पीकेएल 2023 की नीलामी में तेलुगु टाइटंस ने उन्हें ₹2.6 करोड़ में खरीदा है। पवन को पिछली नीलामी में तमिल थलाइवाज़ ने ₹2.26 करोड़ में खरीदा था। गौरतलब है, नीलामी में हर फ्रैंचाइज़ी के पर्स की सीमा ₹5 करोड़ है।
read more at PKL