Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में राष्ट्रपति मुर्मू ने कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े बच्चों को बांटी चॉकलेट

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 20 October, 2023
बिहार के गया ज़िले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने काफिले को रुकवाने के बाद कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन करती दिख रही हैं। वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू सड़क किनारे खड़े बच्चों को चॉकलेट बांटती भी दिख रही हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू 3 दिवसीय दौरे पर बिहार आई थीं।