बिहार में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर की गई हत्या
समस्तीपुर (बिहार) में शनिवार को 28-वर्षीय दीपक कुमार नामक एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने बताया कि दोस्तों संग जुआ खेलने के दौरान उनमें विवाद हो गया और इस दौरान दीपक के साथ मारपीट करते हुए उसे गोली मार दी गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
read more at ABP न्यूज़


