हंगरी की राजनयिक से दिल्ली में लूट, कैश और मोबाइल ले गए बाइक सवार बदमाश
हंगरी दूतावास में कार्यरत राजनयिक से दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट का मामला सामने आया है। राजनयिक ने बताया कि वह ऑटो से लौट रही थीं तभी बाइक सवार बदमाश उनसे कैश और मोबाइल छीनकर भाग गए और उनके साथ ऑटो में बैठी महिला को काफी चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


