न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में पहले गेंदबाज़ी करेगा भारत, प्लेइंग इलेवन में किए 2 बदलाव
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। शार्दुल ठाकुर और चोट के कारण बाहर हुए हार्दिक पंड्या की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
read more at ESPNcricinfo


