राजस्थान में पशुपालन विभाग में 5,900 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने पशुपालन विभाग में पशु परिचर के 5,934 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आगामी 13 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आरएसएसबी के मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल 2024 से जून 2024 के बीच कराई जा सकती है।
read more at News18 हिंदी


