तुर्किए की संसद में विवादित नियुक्ति को लेकर चले लात-घूंसे, वीडियो आया सामने
तुर्किए की संसद में बुधवार को कैबिनेट फेरबदल के दौरान न्याय मंत्रालय में एक विवादित नियुक्ति को लेकर भारी हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी बहस हाथापाई में बदल गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई सांसद एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। घटना के बाद सदन की कार्यवाही बाधित रही।
read more at इंडिया टीवी


