Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Op सिंदूर के दौरान पाक ने उरी हाइड्रो प्लांट को बनाया था निशाना, CISF ने नाकाम किया हमला

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 26 November, 2025
CISF ने मंगलवार को बताया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने LoC के पास उरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट को निशाना बनाया था लेकिन हमला नाकाम कर दिया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, उस समय 250 आम लोगों को सुरक्षित निकालने वाले CISF के जवानों को मंगलवार को सम्मानित किया गया।