जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में होगी कटौती
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आदेशानुसार, 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों- महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला और गुलाम नबी आज़ाद की सुरक्षा में कटौती की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में तैनात स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) जवानों का संख्याबल घटाया जाएगा। यह फैसला सुरक्षा समीक्षा समन्वय कमेटी की बैठक में लिया गया है और हटाए गए जवान अन्य विंग्स में तैनात होंगे।
read more at Times Now नवभारत


