Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीएसई में 12वीं की परीक्षा में लड़कों के मुकाबले 6.40% अधिक लड़कियां हुईं पास

short by श्वेता यादव / on Monday, 13 May, 2024
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सोमवार को जारी किए गए 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे में कुल 87.98% बच्चे पास हुए हैं और लड़कों के मुकाबले 6.40% अधिक लड़कियां पास हुई हैं। इस परीक्षा में 85.12% लड़के जबकि 91.52% लड़कियां पास हुई हैं।16 लाख से अधिक छात्रों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।
read more at X