1908 में जन्मीं ब्राज़ील की नन इनाह बनीं दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान
ब्राज़ील की नन इनाह कैनाबारो लुकस को 116-वर्ष व 210 दिन की आयु में दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान का खिताब दिया गया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया कि जापान के 116-वर्षीय टोमिको इतूका के निधन के बाद यह खिताब लुकस को दिया गया है। दुनिया की सबसे उम्रदराज़ नन लुकस का जन्म 8 जून 1908 में हुआ था।
read more at Guinness World Records


