पीएम मोदी ने की कनाडा में हिंदू मंदिर में हुए हमले की निंदा, कहा- इससे हमारा संकल्प कमज़ोर नहीं होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर में हिंदुओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने X पर लिखा, "हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कभी कमज़ोर नहीं करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी।"
read more at हिन्दुस्तान


