Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वीडियो एडिटिंग के लिए नई 'EDITS' ऐप लॉन्च करेगा मेटा

short by आकांक्षा / on Monday, 20 January 2025
मार्क ज़करबर्ग की कंपनी मेटा वीडियो एडिटिंग के लिए जल्द ही नया ऐप 'एडिट्स' लॉन्च करने वाली है। इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने कहा कि यह एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। बकौल रिपोर्ट्स, यह 'कैपकट' से मिलता-जुलता होगा। इस पर वीडियो के ड्राफ्ट को फ्रेंड्स और दूसरे क्रिएटर्स के साथ शेयर करने का भी ऑप्शन मिलेगा।