'आरआरआर' से पहले भी साउथ की फिल्में अच्छी हुआ करती थीं: तापसी पन्नू
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल में दक्षिण फिल्मों की सफलता को लेकर कहा है कि ऐसी फिल्में पहले भी बनती थीं। उन्होंने कहा, ''शायद एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' जितना...बड़ा बजट नहीं होता था पर...फिल्में उतनी ही अच्छी होती थीं।'' बकौल तापसी, ओटीटी और सैटेलाइट टेलीकास्ट के कारण हिंदी के दर्शकों ने साउथ सिनेमा को अब देखना शुरू किया है।


