एमपी में घोटाले के सबूत मिटाने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गई थी आग, 3 लोग अरेस्ट: पुलिस
शिवपुरी (एमपी) में बीते सप्ताह कलेक्ट्रेट में आग लगने से कई दस्तावेज़ जल गए थे। एसपी अमन राठौड़ ने बताया कि मामले में एक कंप्यूटर ऑपरेटर व उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल एसपी, कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ ₹20 लाख के घोटाले की जांच चल रही है जिसके सबूत मिटाने के लिए उसने कलेक्ट्रेट में आग लगवाई।
read more at ABP न्यूज़


