Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पत्नी व 2 नाबालिग बेटियों की हत्या के आरोप में हरियाणा में शराब का आदी शख्स गिरफ्तार

short by खुशी / on Tuesday, 8 November, 2022
रोहतक (हरियाणा) में सोमवार को एक 34-वर्षीय महिला व उसकी 10-वर्षीय और 8-वर्षीय बेटियों का शव एक घर में मिलने के बाद उसके पति को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया लगता है कि तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि शराब का आदी आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था।
read more at Hindustan Times