कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रहे 2 छात्रों ने एक ही दिन की आत्महत्या
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रहे मेहुल वैष्णव व आदित्य नामक 2 छात्रों ने मंगलवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों छात्र दो माह पहले ही परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा आए थे। गौरतलब है, कोटा में पिछले 2 महीने में 9 छात्र कथित तौर पर खुदकुशी कर चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


