फिलिस्तीन के रामल्लाह शहर में अपना दूतावास खोलेगा कोलंबिया
कोलंबिया के विदेश मंत्री लुइस मुरिल्लो ने कहा है कि राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने फिलिस्तीन के रामल्लाह शहर में दूतावास खोलने का आदेश दिया है। कोलंबिया का यह फैसला स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे द्वारा फिलिस्तीन को राष्ट्र की मान्यता दिए जाने की घोषणा करने के बाद आया है। गुस्तावो कई बार इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना कर चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


