Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में मेन्स डबल्स में हासिल की नंबर 1 रैंकिंग

short by शिव / on Tuesday, 10 October, 2023
भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन की मेन्स डबल्स रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। मंगलवार को जारी रैंकिंग में सात्विक-चिराग की जोड़ी 92,411 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। गौरतलब है, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने एशियन गेम्स 2022 में मेन्स डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था।