HPCL में सीनियर ऑफिसर और जूनियर एग्ज़ीक्यूटिव समेत 116 पदों पर निकली भर्ती
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्ज़ीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत 116 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
read more at HPCL


