Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2020 के दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद की ज़मानत याचिका पर HC ने पुलिस से मांगा जवाब

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 24 July, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगे के आरोपी व जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की ज़मानत याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा। इसको लेकर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। गौरतलब है कि खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर यूएपीए के तहत केस दर्ज है।
read more at भाषा